धम्म चारिका पद यात्रा का पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । सारनाथ से चल कर जंगल कौड़ियां व पीपीगंज के रास्ते लुम्बनि जाने वाले धम्म चारिका भिक्षु का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पंचायत पीपीगंज उत्सव लान मे धम्म चारिको के लिए भोजन दान व धम्मदेशना का भव्य आयोजन किया गया था। इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य महराजा अशोक सम्राट व भगवान बुद्ध के द्वारा बताए हुए मार्ग पर सामज को चलने के लिए प्रेरित करना है। जिससे मे सभी एक समान है। इस उद्देश्य को लेकर पूज्य भिक्खु चन्दिमा महाथेरो के नेतृत्व मे पद यात्रा निकाली गई है। संतोष कुमार भारतीय के अगुआई मे भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहा पर मल्ल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार, बिनोद सिंह फौजी, सपा नेता सुरेन्द्र यादव, सभासद अताउल्लाह खान, सलीम खान, अनूप राव, जितेंद्र भारतीय, सरोज भारतीय, मुन्ना भारतीय, दीपचंद्र भारतीय आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

