मौसी के घर आये युवक का तीसरे दिन मिला शव

May 5, 2024 - 01:16
 0  340
मौसी के घर आये युवक का तीसरे दिन मिला शव

संदीप चौरसिया INewsUP

 कुदरहा बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के कुआनो मनोरमा नदी में पुल के नीचे उतराता हुआ शव मिला, सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील गोंड़ व स्थानीय लालगंज चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति तथा कुदरहा चौकी प्रभारी सुदीप कुमार यादव सहित पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निलवाया , जिसकी पहचान मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गाँव निवासी संखदीप पुत्र रामजियावन के रूप में हुई । शव पंचनामा कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई । जानकारी के मुताबिक मृतक संखदीप गुरुवार को लालगंज थाना क्षेत्र के हथियाँव खुर्द गांव में अपने मौसी गीता पत्नी गंगाराम के यहां आया था, तथा दूसरे दिन शुक्रवार को कहीं गायब हो गया था। जिसके गुमशुदगी की प्रार्थना पत्र गंगाराम ने पुलिस चौकी कुदरहा पर दिया था। शनिवार लगभग 4 बजे शंखदीप का लाश मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में असफल होने के कारण कई दिनों से परेशान रहता था । इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गोंड ने बताया कि शुक्रवार को प्रार्थना पत्र मिलते ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की छानबीन की जा रही थी जिसका शनिवार को शव मिला ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow