उड़ता मोर हाई टेंशन तार से टकराया,मौत

Jun 11, 2024 - 14:53
 0  115
उड़ता मोर हाई टेंशन तार से टकराया,मौत

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 सिद्धार्थनगर । डुमरियागंज क्षेत्र के नेबुआ में मंगलवार की सुबह उड़ता हुआ मोर एचटी सप्लाई की तार से टकरा गया जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । ग्रामीणों ने बताया कि नंगा तार होने से हमेशा खतरा बना रहता है, वहीं ग्रामीणों ने एचटी तार को प्लास्टिक कोटेड कराने की मांग की है । वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विद्युत स्पर्शघात से राष्ट्रीय पक्षी की मौत हुई है विभागीय टीम भेज कर शव को कब्जे में ले लिया गया है, शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow