खेत से मोटर चोरी मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mar 12, 2025 - 23:33
 0  207
खेत से मोटर चोरी मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के घुकसा में मंगलवार की रात खेत की सिंचाई कर रहे किसान का मोटर चोरी करने के मामले में लालगंज पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । जानकारी के मुताबिक घुकसा निवासी पिन्टू पुत्र लाला मंगलवार की रात खेत की सिंचाई कर रहे थे, कुछ देर बाद मोटर चालता हुआ छोड़ कहीं चले गए, इस बीच बाइक सवार दो युवक मोटर चोरी कर अपने साथ ले जाने लगे तभी ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी और वे दोनों मोटर छोड़ भागने लगे लेकिन एक को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया । पकड़े गए युवक की निशानदेही पर दूसरे को भी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि मोटर चोरी मामले में इसी थानाक्षेत्र के सेमाडाड़ी निवासी दिलबहार व नौना गांव निवासी इंद्रेश के पास से मोटर बरामद कर दोनों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow