मुकम्मल हुई तरावीह की नमाज,कुरान पाक मुकम्मल किया
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । महानगर के थाना रामगढ़ताल एरिया के वार्ड 11 मोहल्ला बड़गो *हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो* मे आज तरावीह मे कुरान पाक मुक़म्मल हुई ! *हाफ़िज़ मोoआरिफ रजा और हाफ़िज़/कारी शरीफ बरकाती* ने ताराबीह की नमाज पढ़ाई l जैसा की मालूम हो माहे रमजान में सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा हो रही है मुल्क में अमन में अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी जा रही है इसमें और रोज अल्लाह को राजी करने में गुजारा जा रहा है सभी रोजगार मिलकर दोनों दारूदो सलाम पढ़ते हैं घरों की महिलाएं अपने घरों में नमाज अदा करती हैं और कुरान पाक की तिलावत करती है l *हाफ़िज़ आरिफ रजा* ने कहा की रोजा सिर्फ खाने और पीने से दूर रहने का नाम नहीं, रोजा तो यह है कि बेहूदा बातों से बचा रहे। झूट, चुगली, गीबत, गाली देने व किसी को तकलीफ देने से बचें। यह चीजें वैसे भी नाजायज व हराम हैं। *हाफ़िज़ व कारी शरीफ बरकाती* ने कहा की नमाज़ और कुरआन की तिलावत करे इस महीने में ज्यादा इबादत की जाती है एक दूसरे की मदद करें, जकात और फित्रा अदा करें। गरीबों को ज्यादा से ज्यादा सदका व खैरात दें। रोजेदारों को इफ्तार कराएं। मुबारकबाद देने वालो मे जियाउल्लाह सिद्द्की सदर,हाजी रुस्तम अली, जुबेर खान, सहादत अली, सुहेब,मोo जकी, लेखपाल जावेद, एडवोकेट मिन्हाज सिद्द्की, महताब, अहद दरोगा,अजमेर अली, मोoरशीद,शाकिर अली,असगर अली,गुलाम रसूल, हिफाज़त अली, सुहेल, अब्दुल कादिर, ताज़ अहमद, बक्शीश अहमद, आसिफ सिद्द्की,तौहीद सहित बड़ी संख्या मोहल्ले के नमाजी मौजूद रहेll
What's Your Reaction?

