लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदा युवक, जूते से स्प्रे निकालकर फैला दिया धुआं

Dec 13, 2023 - 17:09
 0  88
लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदा युवक, जूते से स्प्रे निकालकर फैला दिया धुआं
संसद में धुआँ धुआँ

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

नई दिल्ली । गुरुवार को लोकसभा में संसद की कार्यवाही के दौरान संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा में घुस गए जिनमें एक का नाम सागर है । दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे, सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे । लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए । ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे, तभी एक शख्स ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी । इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई, सांसद यहां-वहां भागने लगे, हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया तथा लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया । कार्यवाही में मौजूद सांसदों ने बताया कि शून्यकाल में बीजेपी सांसद खरगेन मुर्मू बोल रहे थे तभी एक व्यक्ति दर्शक दीर्घा से कूदा गया, वह पहले बैरियर से लटका और फिर सदन के अंदर छलांग लगा दिया । इसके बाद दूसरा शख्स भी उसके पीछे सदन में कूद गया, दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था, इससे उन्होंने गैस छिड़कनी शुरू कर दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow