चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत का आरोप

Dec 13, 2023 - 20:19
Dec 13, 2023 - 22:14
 0  229
चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत का आरोप

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । रुधौली थानाक्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में मंगलवार को प्रसव के लिए लाई गई महिला की प्रसव केंद्र में ही मौत हो गई । चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बीच बचाव कर मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ नगर जनपद के तुरकौलिया गाँव निवासी सूरज गौंड की पत्नी मोनी गौड़ रुधौली थानाक्षेत्र के साड़ी गाँव में अपने बहन सुशीला के यहां रह रही थी । मंगलवार की शाम मोनी के कमर में दर्द शुरू हुआ और खांसी आने लगी । स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली ले गए जहाँ एक महिला एएनएम ने इलाज शुरू किया । मरीज ने कमर में दर्द एवं खांसी की शिकायत बताई तो उन्होंने हालत ठीक न होने की बात कहते हुए लेबर रूम में लेकर चली गईं और सहायतार्थ डॉक्टर व एक महिला चिकित्सक को भी प्रसव कक्ष में बुला लिया । परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने प्रसूता को ऑपरेशन कर बच्चा बाहर निकाल लिया लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही से जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई । प्रसूता के असामयिक निधन की खबर सुनकर ससुराल के लोग भी पहुंच गए और प्रसव केंद्र पर हंगामा खड़ा करने लगे । एसओ रुधौली ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow