भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करते चीनी महिला गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा पुल के पास स्थित एक पगडंडी से एक चीनी महिला को अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा पुल के पास एसएसबी के जवान गश्त पर थे। उसी समय डंडा पुल के पास स्थित पगडंडी के पास से एक महिला आती दिखाई पड़ी। एसएसबी जवानों ने उसे रोक कर पूछताछ की। महिला ने कोई खास जानकारी नहीं दी। पूछताछ में पता चला कि महिला विदेशी है। घटना की जानकारी एसएसबी ने इमिग्रेशन अधिकारियों को दी। इमिग्रेशन अधिकारियों को जांच के पश्चात उक्त चीनी महिला के पास से कोई वैध पार पत्र नही मिला। इस आधार पर उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का नाम चाई जिहांग तथा उम्र 49 वर्ष है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में बताया कि 25 जून की रात्रि एसएसबी टीम की चेकिंग के दौरान एक *चीनी महिला* को हिरासत में लिया गया है । उस महिला से भारत में प्रवेश के संबंध में दस्तावेज मांगे गए जिसे दिखाने में असमर्थ थी । थाना सोनौली पर चीनी महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है व भारत नेपाल सीमा पर नियुक्त एजेंसियों को सूचना दे दी गई है।
What's Your Reaction?

