प्राचीन मन्दिर से फिर हुई दान पात्र चोरी

Nov 13, 2023 - 00:54
 0  32
प्राचीन मन्दिर से फिर हुई दान पात्र चोरी
बाबा भूलेश्वर नाथ मंदिर

तीन वर्ष में चोरों ने दूसरी बार बनाया निशाना

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध बाबा भूलेश्वर नाथ मंदिर में रखी गई दान पात्र शनिवार को बीती रात चोरों द्वारा चुरा ली गई। सुबह 5:00 बजे पुजारी लल्लन गोसाई के मंदिर पहुंचने पर दान पेटी गायब मिली। गांव के लोगों व पुजारी द्वारा सूचना दिए जाने पर रविवार लगभग 8:30 बजे मौके पर पहुंच कर सहजनवा पुलिस स्थिति का जायजा लिया तथा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने दान पेटी की खोजबीन जारी रखी। ग्रामीणों के खोजबीन के दौरान मंदिर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री में भी कूद कर खोजना शुरू किया तो देखा कि रसोई घर के बरामदे में एक बाक्स पड़ा हुआ है। बॉक्स के पास एक स्टील काटने की आरी भी पड़ी थी। लगभग 60 किलो वजन की दान पेटिका ताला मजबूत होने के कारण कट नहीं पाया। पुलिस की मौजूदगी में दान पेटी पुनः मंदिर में वापस लाई गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow