ट्राई साइकिल सवार विकलांग की सड़क हादसे में मौत

Nov 18, 2023 - 18:01
 0  22
ट्राई साइकिल सवार विकलांग की सड़क हादसे में मौत
मृतक श्वेत उपाध्याय की फ़ाइल फोटो

सूरज मिश्रा INewsUP

 मुंडेरवा बस्ती । बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत बोकनार गाँव के पास विकलांग ट्राई साइकिल सवार श्वेत उपाध्याय अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका इलाज के दौरान शनिवार की भोर करीब 4 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया । थानाक्षेत्र के बोकनार निवासी शिव प्रसाद उपाध्याय के सबसे छोटे पुत्र श्वेत उपाध्याय बचपन से ही विकलांग हैं जोकि शुक्रवार को शाम करीब 7:30 बजे ट्राई साइकिल को चलाते हुए अपने घर बोकनार जा रहे थे। जैसे ही वह बोकनार गांव के मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार में अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दिया। हादसे में श्वेत उपाध्याय को काफी छोटें आई । स्वजनों उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया । जहाँ इलाज के दौरान दूसरे दिन शनिवार को उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना परिवार में कोहराम मच गया । श्वेत उपाध्याय तीन भाई बहन में सबसे छोटा व विकलांग था ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow