नायब तहसीलदार व ईओ ने अलाव व रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण

Dec 31, 2025 - 23:43
 0  56
नायब तहसीलदार व ईओ ने अलाव व रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह व अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने बुधवार की रात बनकटी नगर पंचायत की प्रमुख चौराहों व कस्बों पर जल रहे अलाव व रैन बसेरा स्थल का औचक निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार रात करीब 8 बजे नगर पंचायत के मथौली में स्थित रैन बसेरा पहुंच गए , जहां 10 बिस्तरों समेत अलाव की व्यवस्था दुरुस्त पाये जाने पर संतुष्ट दिखे तथा व्यवस्था की तारीफ करते हुए नगर पंचायत कार्यालय लिपिक आशीष श्रीवास्तव से नगर पंचायत क्षेत्र में कुल जल रहे अलाव की व्यवस्था के बारे में पूछताछ किया गया। कार्यालय लिपिक ने नगर पंचायत के देईसांड़,मथौली,बनकटी, पीएचसी परिसर,थाना परिसर व गायत्री हॉस्पिटल के निकट व एसबीआई बैंक समेत कुल 19 जगहों पर अलाव जलने की समुचित व्यवस्था की जानकारी दिया । नायब तहसीलदार ने कस्बे में घूम रहे बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेरा में स्थान दिलवाने तथा लगातार अलाव जलाने का निर्देश दिया । रैन बसेरा स्थल के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों से नायब तहसीलदार ने बातचीत कर कहा कि यदि आपके घर कोई अतिथि आये और ठंडक में रहने या ओढ़ने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध न होने की दशा में इस रैन बसेरे में सोने के लिए भेजा जा सकता है । अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने नगर पंचायत परिक्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं स्थानों पर अलाव जलने की व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए कहा कि ठंड से बचाव हेतु जलाए जा रहे अलाव व रैन बसेरे का पुनः औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा । इस अवसर पर प्रवेश दुबे,अतुल पाल,विवेकानंद शुक्ल,सूरज यादव,दीपिका वर्मा,सतवंत पाल,भगवानदीन आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow