हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी को न्यायालय भेजा
अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP
गोरखपुर। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस लगातार अभियान तेज किए हुए है। इसी क्रम में थाना पीपीगंज पुलिस ने हत्या का प्रयास करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0 किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को ग्राम अकटहवा पुल पर डोमरा (अकटहवा) और नरकटहा के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया, जिसके दौरान गंभीर मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना पीपीगंज में मु0अ0सं0 385/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 125, 109 बीएनएस तथा 7 सी.एल.ए. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों की तलाश शुरू की। आज पुलिस टीम ने अभियुक्त 1. संतोष कुमार यादव उर्फ रमेश पुत्र श्याम सुंदर यादव निवासी सुरस थाना कैम्पियरगंज और 2. सर्वेश यादव उर्फ संदीप यादव पुत्र ब्रह्मदेव यादव निवासी सूरस थाना कैम्पियरगंज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में शामिल 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0 किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त सर्वेश यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना कैम्पियरगंज में मु0अ0सं0 660/2024 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस तथा 5जी/6 पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। इस सफल गिरफ्तारी में थाना पीपीगंज के थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित उ0नि0 अजीत यादव, उ0नि0 गौरव तिवारी, का0 उमेश यादव, का0 अमरनाथ यादव (द्वितीय) एवं का0 उमेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया है।
What's Your Reaction?

