नगर पंचायत अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार--

Jun 6, 2023 - 00:46
 0  35
नगर पंचायत अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार--

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP

 नगर पंचायत रुधौली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा बेहतर सजावट कर उनका स्वागत किया गया। परिसर में स्थित समय माता की पूजा अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने भी बुके देकर उनका स्वागत किया।अध्यक्ष ने कार्यालय सभागार में स्थानीय लोगों से वार्ता कर वार्डों की स्थिति जानी। सभासदों से उनके वार्ड से जुड़ी समस्या भी पूछी जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि बरसात को देखते हुए जल्द ही नालों की सफाई कराई जाएगी। जिससे बरसात में जलभराव की समस्या से बचा जा सके। इस दौरान अवधेश यादव, राकेश चौधरी, इसहाक इदरीसी, गुड्डू, अमरजीत, विपिन दुबे, प्रेम सागर,महेन्द्र चौधरी,सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु कई जगहों पर वृक्षारोपण किया। इनके अलावा कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आम,अमरुद, अशोक समेत अन्य पौधे लगाए गए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow