वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर छात्रों ने बांधा समां
बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP
बस्ती । दुबौलिया विकास खंड के देवखर गाँव स्थित श्रीरामानुजम शिक्षण संस्थान में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें स्कूली छात्रों ने गीत, नृत्य व नाटक समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दर्शकों का मनमोह लिया । छात्रों द्वारा सामाजिक बुराइयों को दूर करने को लेकर विभिन्न मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया । समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि श्रीमती गीता यादव (ब्लाक प्रमुख)ने दीप प्रज्वलन कर किया। कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने गुणवतापरक शिक्षा देनी चाहिए। विद्यालय के संस्थापक बदी प्रसाद पाण्डेय ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अशोक तिवारी आनन्दधर द्विवेदी सूर्य भान पांडेय एस के सिंह सत्य प्रकाश पांडे बिजय प्रकाश पांडे आदि शामिल रहे।
What's Your Reaction?

