वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत--

May 29, 2023 - 23:53
 0  59
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत--

सूरज मिश्रा-मुंडेरवा बस्ती INewsUP

 लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर लालगंज के तरफ से आ रही अज्ञात पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई । रविवार देर रात लगभग 11:30 बजे लालगंज थानाक्षेत्र के पगार खास निवासी 36 वर्षीय चंद्र कौशल उर्फ गुड्डू पुत्र दुखहरन निमंत्रण कर के वापस घर लौट रहा था तभी अचानक लालगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया । ठोकर इतना जोरदार था कि वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई । बारात से लौट रहे गाँव के ही एक युवक ने घायल युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी । स्वजन उसे एंबुलेंस से चंद्रकौशल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया । चंद्रकौशल मां-बाप का इकलौता सहारा था , एक बहन है जिसकी शादी हो गई है । बेटी आंचल व बेटा अमरदीप तथा वृद्ध माता पिता का रो- रो कर बुरा हाल है । लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow