संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव--

Jun 8, 2023 - 14:45
 0  20
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव--

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

 नगर थाना क्षेत्र के थनहवारपुर में छत की कुंडी में दुपट्टे की सहारे लटकता हुआ युवती का शव लिया । स्वजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए ,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर नगर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया | परिजनों ने बताया कि आंचल पुत्री रामसुख मिश्र दोपहर में खाना खाकर अपने कमरे में चली गई | काफी देर तक जब वापस नहीं आई तो परिजन उसको बुलाने उसके कमरे में गए | कमरे में फांसी के फंदे के सहारे लटकता देख कर सन्न रह गए | वहीं थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि 5 तारीख को परिजनों ने आंचल के गायब होने की सूचना दी थी | 6 तारीख को वह वापस मिल गई लेकिन इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी | उन्होंने कहा मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow