समाजसेवी ने अंग वस्त्र देकर कांवरियों को किया सम्मानित, जत्था हुआ रवाना
आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP
पवित्र सावन का महीना शुरू होने के साथ ही मंगलवार से कावड़ यात्रा आरंभ हो गया और गंगा जल भरने हेतु कांवरियों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। एक पखवाड़े तक चलने वाली कावड़ यात्रा में शिव भक्त सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यहां से सरयू नदी का जल लेकर वापस जाएंगे और अपने अपने गांव और क्षेत्रों स्थित शिवालयों निश्चित त्रयोदशी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। एक पखवाड़े तक अयोध्या,बस्ती समेत अन्य शिवालयों पर भोले बम और बम बम की गूंज बनी रहेगी। विभिन्न ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि सबसे पहले गुरु द्रोणाचार्य ने गंगा नदी से जल भर कर मेरठ के पास पुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। अन्य धर्म आचार्यों ने बताया कावड़ को श्रवण कुमार की कथा के साथ भी जोड़ा जाता है जिन्होंने अपने अंधे मां-बाप को कावड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई थी। ऐसे में नगर पंचायत रुधौली क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर समाजसेवी राजकुमार सोनी ने कांवड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और प्रथम जत्था को रवाना भी किया। इस दौरान थाना शिव मंदिर पर जय श्री राम, बोल बम के नारों से चारों तरफ गूंज सुनाई दे रही थी।
What's Your Reaction?

