दुल्हे की सजी कार में बाइक ने मारी टक्कर, सजावट बिगड़ी, चालक में दिया थाने में तहरीर
सूरज मिश्रा INewsUP
लालगंज-मुंडेरवा मार्ग पर बंजरिया गांव के पास सोमवार दोपहर को अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़ी दुल्हे से सजी चार पहिया वाहन मे टक्कर मार दिया। बाइक चालक बिना हेलमेट बाइक चला रहा था। जो नाबालिक बताया जा रहा है। किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ। अरबाज ने तहरीर देकर बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी नगर पंचायत कप्तानगंज अरबाज पुत्र बाकिर अली उम्र 24वर्ष अपने खाला के लड़के की बारात सोभनपार से लेकर उमरिया जा रहा था। उसी दौरान बंजरिया गांव के पास चार पहिया वाहन को खडा करके सभी गाड़ियों का इंतजार कर रहा था। तभी अनियंत्रित बाइक महादेवा की तरफ से आकर ठोकर मार दिया। जिससे खडी कार का साइड मिरर टूट गया और कार की सजावट बिगड़ गई।।
What's Your Reaction?

