समाजसेवी ने कराया रक्तदान कैंप का आयोजन--

Jun 6, 2023 - 00:53
 0  22
समाजसेवी ने कराया रक्तदान कैंप का आयोजन--
समाजसेवी ने कराया रक्तदान कैंप का आयोजन--
समाजसेवी ने कराया रक्तदान कैंप का आयोजन--

आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP

 नगर पंचायत रुधौली में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समाजसेवी राजकुमार सोनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान कर गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के लिए रक्त दान किया। समाजसेवी राजकुमार सोनी ने बताया कि हिंदू सम्राट योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार प्रदेश में सुशासन स्थापित कर नया कीर्तिमान बनाया है। उसी प्रकार रुधौली के सभी समाजसेवी भी बेहतर रुधौली बनाने हेतु लोगों ने साफ-सफाई, फल वितरण सहित रक्तदान किया। इस मौके पर संजय राव, अमन सोनी,उदय,सोनू चौहान, धर्मवीर चौरसिया सहित आदि लोगों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow