निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर चार कार्मिकों का रोका वेतन

Mar 20, 2024 - 15:30
 0  45
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर चार कार्मिकों का रोका वेतन

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

संतकबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने लोकसभा निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों का वेतन रोक दिया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट जिसमे अवर अभियंता पीएमजीएसवाई हरिश्चन्द्र, अवर अभियंता जल निगम मनोज कुमार पाल, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी विनय कुमार दुबे एवं अवर अभियंता पीएमजीएसवाई मनोज कुमार शुक्ला को वनरेबल क्रिटिकल की जाँच हेतु आदेशित किया गया था परन्तु उनके द्वारा वनरेबल क्रिटिकल की कोई सूचना उपलब्ध नही कराई गई जो घोर लापरवाही की घोतक है तथा मा0 निर्वाचन अयोग के सुसंगत आदेशो की अवहेलना है जो किसी रूप में स्वीकार नही है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्वाचन सम्बन्धित कार्य में लापरवाही करने पर उक्त चारों कार्मिकों का तत्काल प्रभाव से मार्च 2024 का वेतन बाधित करते हुए निर्देशित किया गया है कि उक्त कृत्य के लिए अपना स्पष्टीकरण दें ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow