ऑटो में छूटा था मेडिकल छात्र का बैग,आईटीएमएस ने खोज निकाला
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । कैंट थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर मेडिकल के छात्र का बैग ऑटो में छूट गया है , छात्र घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ। छात्र यहाँ से बैठा और शाहपुर थाना क्षेत्र के एचएन सिंह चौराहे पर उतर गया और आटो में बैग भूल गया। काफी तलाश के बाद जब ऑटो नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। आईटीएमएस की मदद से पुलिस ने ऑटो का तलाश कर बैग को खोज निकाला और मेडिकल छात्र नितिन उपाध्याय को सौंप दिया । अपना बैग सही सलामत पाकर आईटीएमएस कर्मियों का शुक्रिया अदा किया।
What's Your Reaction?

