खड़े कंटेनर से टकराया वाहन, नाना-नाती घायल

Nov 24, 2023 - 08:21
 0  30
खड़े कंटेनर से टकराया वाहन, नाना-नाती घायल
सांकेतिक तस्वीर

जितेंद्र रावत INewsUP

हर्रैया बस्ती । बृहस्पतिवार सुबह बीआरसी के सामने अयोध्या-गोरखपुर लेन पर सड़क किनारे खड़े मिनी कंटेनर से दूसरी कंटेनर टकरा गई। हादसे में अयोध्या से पंचकोसी परिक्रमा कर घर लौट रहे गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी नाना व नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी रामानंद (50) पत्नी के साथ अयोध्या में पांच कोसी परिक्रमा करने गए थे। साथ में बेटी का बेटा सर्वेश(25) पुत्र महेश भी अयोध्या गए थे। बृहस्पतिवार सुबह तीनों एक मिनी कंटेनर पर बैठकर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे कस्बे में हाईवे पर बीआरसी के सामने कंटेनर पहले से खड़े दूसरी कंटेनर में भिड़ गई। दुर्घटना में रामानंद व सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि रामानंद की पत्नी व चालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। उप निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना परिजनों को दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow