कुआनो नदी में किशोरी ने लगाई छलांग,मौत

Mar 27, 2024 - 11:49
Mar 27, 2024 - 12:46
 0  568
कुआनो नदी में किशोरी ने लगाई छलांग,मौत

संदीप चौरसिया INewsUP

 कुदरहा बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के लालगंज पुल से बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से नदी में छलांग लगा दिया । पानी में गिरने की आवाज़ सुनकर आसपास के दुकानदार व ग्रामीण पुल पर पहुंच गए तथा लालगंज पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर पहुंचे लालगंज चौकी प्रभारी रामभवन प्रजापति व उनकी टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद तलाश शुरू कर दिया , 20 मिनट में ही स्थानीय गोताखोरों ने शव की तलाश कर पानी से बाहर निकाल लिया । इसी बीच हमराहियों के साथ पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड शव की शिनाख्त में जुट गए । शव की पहचान इसी थानाक्षेत्र के हथियांव कला निवासी रिंकू निषाद की 15 वर्षीय पुत्री हेमंती के रूप में हुई । लालगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया तथा जांच में जुट गई  ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow