पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त सुल्तानपुर से गिरफ्तार
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म के आरोपित विजय कुमार को लालगंज पुलिस ने सुल्तानपुर जिले में स्थित उसके मकान से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी व्यक्ति ने दिसम्बर महीने में सुल्तानपुर जिले के एक युवक पर नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था । तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी जिसे उसके घर सुल्तानपुर जिले के करौदी कला थानांतर्गत परशुरामपुर बरूवार गाँव से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

