शिवशंकर से जटाशंकर बन संपत्ति हथियाना चाहता था जालसाज, चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी शिवशंकर व उनके पुत्र तथा दो सचिवों के खिलाफ धोखाधड़ी,कूटरचना व षणयंत्र समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई । जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी लक्ष्मेश्वर पाण्डेय ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जगरनाथपुर गांव निवासी शिवशंकर पाण्डेय ने भक्तूपुर ग्राम पंचायत सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी की मदद से स्वयं के नाम मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया जिससे बैंक कर्ज से बचने के साथ ही पड़ोसी की संपत्ति हड़पा जा सके । इस काम में आरोपित ने सबसे पहले कूटरचित दस्तावेज तैयार कराया और स्वयं शिवशंकर की जगह पीड़ित लक्ष्मेश्वर पांडेय के चाचा जटाशंकर बन गया और उनकी संपत्ति हड़प की बात खुलने लगी । लक्ष्मेश्वर पांडेय की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने शनिवार को आरोपित शिवशंकर पांडेय व उनके पुत्र दीपक पाण्डेय निवासी ग्राम पंचायत जगरनाथपुर तथा निवर्तमान सचिव अजीत सिंह तथा भक्तूपुर के सचिव शैलेन्द्रमणि त्रिपाठी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419,420,467,468,471 व 506 तथा 120बी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया ।
What's Your Reaction?

