एएसपी ने निरीक्षण कर जाना खझौला चौकी का हाल
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । जनपद के विभिन्न थाने का सिलसिलेवार निरीक्षण कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार की रात मुंडेरवा थानांतर्गत खझौला चौकी का निरीक्षण किया तथा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह को अपराधियों पर कार्यवाही कर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया । निरीक्षण में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने चौकी कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की साफ सफाई,मेस,बैरक आदि का गहनता से निरीक्षण कर सम्बंधित को निर्देश दिया । वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों व चौकी के समस्त पुलिस कर्मियों के साथ मीटिंग कर उनके कत्तर्व्यो के बारे में बताया तथा अपराध एवं अपराधिक घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिया ।
What's Your Reaction?

