बहन के घर जाने के लिए निकले भाई का सड़क किनारे मिला शव
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गोदमवा गांव के पास सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जेब की तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल और आधार कार्ड मिला। मोबाइल पर आए अंतिम काल पर फोन बाद उसकी पहचान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गोड़ही निवासी रामकृपाल (50) के रूप् में हुई। वह घर से अपनी बहन के यहां मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बिहरा जाने के लिए निकला था, लेकिन बहन के घर नही पहुंचा। उसकी बहन ने उससे बात करने की कोशिश किया किंतु फोन नही उठा। गोदमवा गांव के लोगों को सड़क के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया, लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी लिया तो जेब में से मोबाइल फोन और आधार मिला। पुलिस ने मोबाइल पर आये अंतिम काल के नंबर पर फोन किया तो पता चला वह नंबर उसकी बहन का है। पुलिस ने इसकी जानकारी उसकी बहन को दी। मौके पर पहुंचकर उसने शव की पहचान अपने भाई रामकृपाल के रूप मे किया। बताया कि वह शराब बहुत पीते थे और एक हाथ से विकलांग होने की वजह से उनकी शादी भी नही हुई थी। बताया कि बुधवार को चार बजे फोन कर भाई ने उसके घर आने की जानकारी दी थी, लेकिन देर तक नही आने पर उसने फोन मिलाया लेकिन बात नही हुई। गुरुवार को सुबह फोन गया तो घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिह ने बताया कि आस पास के लोगों से बात किया तो लोगों ने बताया कि यह कल सांय के समय नशे की हालत मे यही आसपास घूम रहा था। पुलिस ने परिजनों के आने के बाद पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
What's Your Reaction?

