थालेश्वरनाथ मंदिर के महंत के निधन पर शोक
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी-बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के थाल्हापार गाँव स्थित थालेश्वर नाथ शिव मन्दिर के महंत 90 वर्षीय रामशंकर दास का बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर ठाकुरद्वारा मंदिर पर निधन हो गया । उनके शिष्य रामदास ने बताया कि पार्थिव शरीर को अयोध्या हनुमानगढ़ी लाकर विधि विधान के साथ सरयू नदी में जलसमाधि दी गई । जिनका ब्रह्मभोज 15 नवंबर को अयोध्या में किया जाएगा । सन्त रामशंकर दास के निधन पर क्षेत्र के सुरेंद्र तिवारी, अरविंद पाल,अंकित पाण्डेय, रविचंद्र पाण्डेय,राजेन्द्र चौधरी,लल्लू चौधरी,चन्द्रभान चौधरी,इंद्रेश चौधरी,अतुल मिश्रा,उमेश पांडेय,पिंटू यादव, सुनील यादव,दिलीप यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया । थालेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी चन्द्रभान दास ने बताया कि दिवंगत महंथ रामशंकर दास संतकबीर नगर जनपद के इमिलडीहा गांव के निवासी थे । जोकि बचपन में ही अयोध्या हनुमान गढ़ी के बंगाली बाबा के सानिध्य में शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर साधू बन गए ।
What's Your Reaction?

