अराजकता फैलाने वालो पर होगी कठोर कार्रवाई- एसओ
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर। - पीपीगंज थाना प्रभारी के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक थाना परिसर में किया गया । जिसमें रमजान व होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई तथा अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई । होली के दिन जुमा भी है जिसको शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पीपीगंज की पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जिले भर के थानों पर मिटिंग कर के आम जनमानस के सहयोग और आपसी सौहार्द प्रेम के साथ पर्व की अपील कर रही है। साथ ही कानून का उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पीपीगंज थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे थाने पर होलिका दहन के आयोजको व मस्जिद के इमाम संभ्रांत लोगों और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत सभासदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में त्योहारो पर होने वाली एक एक समस्याओं की जानकारी ली गयी। बैठक में चौकी इंचार्ज नितिन श्रीवास्तव और पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

