नहर में उतराते मिली अर्धनग्न महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

Jul 17, 2025 - 18:21
 0  202
नहर में उतराते मिली अर्धनग्न महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

आलोक बरनवाल INewsUP

 रुधौली, बस्ती । थानाक्षेत्र के कोहरा चौराहे के पास सरयू नहर खंड-4 में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, गोंडा जिले से खलीलाबाद को जाने वाले नहर में अठदेउरा गांव के पास उतराते हुई महिला के शव की अबतक शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष मालूम पड़ रही है । भारी संख्या में मौजूद ग्रामीण तरह तरह की चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं । प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे के अनुसार, शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीमें भी लगी हुई हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि यह घटना तीन से चार दिन पहले की हो सकती है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow