गड्ढे में गिरी स्कूल बस,दो छात्रों की मौत

Dec 22, 2023 - 22:54
 0  133
गड्ढे में गिरी स्कूल बस,दो छात्रों की मौत
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस

अजमेर अली INewsUP

 गोरखपुर। सिकरीगंज थानाक्षेत्र के एक निजी स्कूल का बच्चों से भरा बस शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दर्जनों छात्र घायल हो गए जबकि दो छात्राओं की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया, आधा दर्जन से अधिक ऐंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी । घायल बच्चों को उपचार के लिए उरूवा पीएचसी/सीएचसी भेजा गया जहां से जिला अस्पताल ले जाया गया । मृत बच्चों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। वहीं सामान्य रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया गया है।सबेरे स्कूल की ओर जा रही बच्चों से भरी अनियंत्रित बस के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में गिरने की सूचना मिलते ही लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और राहत बचाव में लग गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया । पुलिस टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों की भीड़ को हटाया गया। सिकरीगंज मुख्यमार्ग पर स्थित ढेबरा बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे यूएस एकेडमी की बस स्कूल पहुंचने ही वाली थी कि वहीं हादसा हो गया । आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बस में अधिक बच्चे बैठे हुए थे तथा  वाहन चालक नशे में जान पड़ रहा था । जोकि एक ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर स्कूल बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई । एसपी साउथ ने दो बच्चों प्रतिभा और साक्षी के मौत होने की अधिकृत जानकारी दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow