अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक घायल---
सूरज मिश्रा मुंडेरवा बस्ती INewsUP
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुरियार चौराहे पर मंगलवार की शाम एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के आधे घंटे बाद भी सरकारी एंबुलेस न मिलने पर आस पास के लोगों ने निजी वाहन से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा पहुंचाया। घायल की पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिकरा बरगाह ग्राम पंचायत के मचियवा गांव निवासी विमलेश चौधरी पुत्र शिव प्रसाद चौधरी के रूप में हुई। वह महादेवा से कार द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
What's Your Reaction?

