अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नर हिरण की मौत,लालगंज पुलिस ने दफनाया---

Jun 5, 2023 - 17:41
Jun 5, 2023 - 17:44
 0  128
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नर हिरण की मौत,लालगंज पुलिस ने दफनाया---
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नर हिरण की मौत,लालगंज पुलिस ने दफनाया---
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नर हिरण की मौत,लालगंज पुलिस ने दफनाया---

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

 लालगंज थानाक्षेत्र के बारीघाट गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे पटरी के पास एक नर हिरण का शव पड़ा हुआ मिला । सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह व लालगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुँचकर दुर्घटना के बारे में जांच पड़ताल किया । वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम के वर्क इंचार्ज लालचंद शुक्ला व नंदलाल यादव तथा पशु चिकित्सा अधिकारी कुदरहा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए । लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास ग्रामीणों द्वारा बातचीत के दौरान बताया गया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से हिरण को चोट लग गई जिससे वह सड़क किनारे पटरी पर जा गिरा । जबतक लोग पहुँच पाते हिरण की मौत हो गई थी।उन्होंने यह भी बताया कि पास ही एक गड्ढा खोदकर ससम्मान दफन कराया गया है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow