उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए 46 शिक्षक शिक्षिकाएं
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
संतकबीरनगर । जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर जिले के 46 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम महेंद्र सिंह तंवर के द्वारा माँ सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया । सभागार में उपस्थित संतकबीरनगर नगर जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 46 ऐसे विद्यालय के शिक्षक जिन्होंने छात्र नामांकन वृद्धि, शिक्षा की गुणवत्ता, उन्नयन में उल्लेखनीय कार्य किया है उनके प्रधानाध्यापकों को जिलाधिकारी व बीएसए के द्वारा प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । डीएम ने कहा कि शिक्षक प्रेरणा के स्तंभ होते हैं,जो छात्रों को उनकी शैक्षिक यात्रा में मार्गदर्शन देते हैं तथा उनमें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास और ज्ञान भरते हैं। इस अवसर पर सांथा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवकली के सहायक अध्यापक रामकेश चौधरी समेत विभिन्न विकास खण्डों के रेनू मिश्रा,सतीश जयसवाल,इजहार अहमद,तिलकराम,अमिताभ विश्वकर्मा,मनोज सिंह,सत्यप्रकाश विश्वकर्मा,शैलेन्द्र कुमार,सत्येन्द्र प्रताप सिंह,नवीन त्रिपाठी,दिलीप सिंह,सुरेश मौर्य,राम स्नेही यादव,अमिता राय,वर्षा भल्ला,जितेन्द्र बेलदार,सचिन कुमार,श्रवण कुमार,रमेश कुमार,सुनील यादव,चन्द्रा देवी यादव,सर्वेश नागवंशी,विकास आनन्द,मो० समीम अहमद,शैलेन्द्र,अरविन्द कुमार,अमित कुमार दूबे,प्रकाश चन्द्र,कंचन वर्मा,इन्द्रेश कुमार संत ,राम करन गौतम,शिवकुमार मौर्य आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहीं ।
What's Your Reaction?

