नाला सफाई के दौरान जेई की पिटाई के आरोपित गिरफ्तार---

Jul 31, 2023 - 23:06
 0  24
नाला सफाई के दौरान जेई की पिटाई के आरोपित गिरफ्तार---

अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP

 गोरखपुर। कैंट थानाक्षेत्र के दाउदपुर अन्तर्गत नाले की सफाई करवाने गए नगर निगम के अवर अभियन्ता से मार पीट का मामला सामने आया था। नगर निगम द्वारा नाले की सफाई के लिए दाउदपुर चौराहे पर सब्जी की दुकान हटाने की बात लेकर आरोपियों ने नगर निगम के अवर अभियन्ता को पीट दिया था।अवर अभियन्ता की तहरीर पर थाना कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जगदीश यादव पुत्र स्व रामअवध यादव, अनुप यादव व सदीप यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी दाऊदपुर चौराहा थाना कैण्ट, रोहित पुत्र मोना कुशवाहा निवासी- दाऊदपुर काली मंदिर के पास गली में थाना कैण्ट, सनी राजभर पुत्र रमेश चन्द्र राजभर निवासी दाऊदपुर निकट पशुपालन आफिस थाना कैण्ट को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।जनपद देवरिया के पो बक्ची ग्राम बंजरिया निवासी अवनीष भारती पुत्र स्व0 नथुनी प्रसाद गोरखपुर नगर निगम में अवर अभियन्ता के पद पर नियुक्त हैं। जेई अवनीश ने थाना कैंट में तहरीर देकर बताया की शनिवार की सुबह भारी वर्षा के कारण दाउदपुर मोहल्ले मे जलजमाव हो गया था जिसकी निकासी के लिए नगर आयुक्त महोदय के आदेश पर अपनी टीम के साथ नाले की सफाई करा रहे थे। रचित हास्पिटल से दाउदपुर चौराहे तक नाले की सफाई करा दी गयी थी, परन्तु दाउदपुर चौराहे पर सब्जी की दुकान लगी हुई थी जिसको हटाने के लिये कहने पर वहाँ मौजूद जगदीश यादव पुत्र रामअवध यादव व उसके लड़के अनूप यादव निवासीगण दाउदपुर थाना कैण्ट व अन्य अज्ञात करीब 10 व्यक्ति सरकारी कार्य मे बाधा डालते हुए हंगामा करने लगे और मना करने पर गाली गुप्ता देते हुए जान मारने की नीयत लाठी डंडो लात मुक्का से मारे पीटे। सूचना पर कैंट पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow