बोलेरो व आटो में मिला मांस, 6 गिरफ्तार--

Jul 1, 2023 - 17:21
 0  94
बोलेरो व आटो में मिला मांस, 6 गिरफ्तार--

आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP

बस्ती जनपद रुधौली थाना क्षेत्र क़े अंतर्गत हनुमानगंज पुलिस चौकी के पकरी जई गांव क़े तिराहे संदिग्ध परिस्थितियों में एक ऑटो से खून गिर रहा था। स्थानीय लोगों ने ऑटो रुकवा कर पूछताछ कर ही रहे थे कि पीछे से एक बोलेरो भी आ पहुंचा। ड्राइवर से पूछताछ कर बोरे की जांच की गई तो उसमें मांस लदा हुआ पाया गया। जिसकी सूचना आग की तरह हिंदू संगठनों में फैल गई। शुक्रवार की रात में पकरी जई गांव में जिला सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद क़े स्नेह पाण्डेय,जिला संयोजक बजरंग दल के मनमोहन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा के संदीप पाण्डेय, किसान मोर्चा के गुड्डू विश्वकर्मा, प्रधान विजय चौधरी, सहित अन्य लोगों ने रुधौली पुलिस को सूचना देकर मामले को अवगत कराया। 30 मिनट क़े अन्दर पहुंचे हनुमानगंज चौकी प्रभारी अजय सिंह,प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मांस मिलने पर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया ग्रामीणों ने वाहन पर बैठे लोगों से पूछताछ किया व वाहनों के फाटक खोल कर जांच किया तो बोलेरो और टेंपो में किसी जानवर का मांस लदा हुआ था।वाहन पर मांस लदा होने की सूचना मिलने पर और भी स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। मांस का सैंपलिंग कराकर पकड़े गये लोगों क़े खिलाफ विधिक कार्यवाही कि जाएगी। मौके पर देर शाम को उपजिलाधिकारी अतुल आनंद, पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार,तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वही दूसरी तरफ बजरंग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी ने कहा कि यदि दोषियों क़े खिलाफ विधिक कार्यवाही नही होगी तो विश्व हिंदू परिषद बड़े स्तर पर लड़ाई करने पर बाध्य होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow