मामूली कहासुनी के बीच लाठी पीटकर युवक की हत्या

Mar 28, 2025 - 06:15
 0  61
मामूली कहासुनी के बीच लाठी पीटकर युवक की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश यादव पुत्र स्व. परसराम की गुरुवार की रात मामूली विवाद में सगे भाई व चाचा के द्वारा लाठी से पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई । जानकारी के मुताबिक थाल्हापार निवासी स्व परशुराम के 30 वर्षीय पुत्र राकेश का विवाह 4 वर्ष पूर्व संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के घटरम्हा गांव में हुआ था उसके पास एक चार माह का बेटा भी है । गुरुवार की रात करीब 9 बजे राकेश व उसके बड़े भाई महेश यादव तथा चाचा रामजस पुत्र मंहगू के बीच मामूली कहासुनी हो गई और देखते देखते मारपीट में बदल गई जिससे चाचा भतीजे ने एकजुट होकर राकेश की पीट-पीटकर हत्या कर दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow