पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने कैबिनेट मंत्री व सांसद को सौंपा ज्ञापन

Mar 10, 2025 - 00:03
 0  62
पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने कैबिनेट मंत्री व सांसद को सौंपा ज्ञापन

अजमेर अली INewsUP

 गोरखपुर। रविवार को 9 मार्च को अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे की अगुवाई में समस्त शिक्षक कर्मचारियों ने लोकसभा सांसद प्रतिनिधि व कैबिनेट मंत्री कमलेश पासवान से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री कमलेश पासवान ने शिक्षकों,कर्मचारियों व अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह आश्वासन दिया की पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण की समाप्ति के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करेंगे साथ ही लोकसभा में पुरानी पेंशन की बहाली व निजीकरण की समाप्ति के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का भी प्रयास करेंगे। मंच के प्रतिनिधियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त कीएनoपीoएसo और यूoपीoएसo को समाप्त करके पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील दूबे,ज्ञान प्रकाश सिंह,राजकुमार,संतोष पाठक,अशोक सिंह,अर्जुन गुप्ता,लालमन यादव,जय प्रकाश, शिव प्रसाद शर्मा, वरुण दूबे, सुनील शर्मा, इश्तियाक अहमद,अवधेश कुमार, इरशाद आलम, भरत लाल मौर्य,मेवा लाल मौर्य,यादवेन्द्र यादव,राजेश कुमार, सुशील कुमार सिंह, संजीव पांडेय एवं बड़ी संख्या में अटेवा के पदाधिकारी शिक्षक,कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow