थालेश्वरनाथ मन्दिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
राजेश उपाध्याय INewsUP
बनकटी बस्ती । आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि पर बनकटी विकास खण्ड के पवित्र थालेश्वरनाथ शिवमन्दिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया । इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के खोरिया, करऊ,पिड़िया,बानपुर,बेहिल नाथ,टिकवाजोत आदि शिव मंदिरों पर शुक्रवार की भोर करीब चार बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तो वहीं थाल्हापार, टिकवाजोत व बेहिलनाथ मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की । क्षेत्र के बरहुआँ, हिनौता,चोलखरी,एकमा,अमानाबाद,बनकटी, धुसनाखोर, भरवलिया,शंकरपुर, सजहरा, फैलवा आदि गांवों के लोग मेले में पहुँचकर खरीदारी किये । वहीं बाबा थालेश्वर नाथ शिवमन्दिर परिसर को सूरज अग्रहरी के द्वारा सजाया गया ।
What's Your Reaction?

