ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक उन्मुखीकरण एवं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Mar 12, 2024 - 01:02
 0  35
ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक उन्मुखीकरण एवं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

राजेश उपाध्याय INewsUP

 बनकटी बस्ती । बनकटी विकास खण्ड के बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी एवं शैक्षिक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया जिसमें ग्राम प्रधान,सभासद,प्रधानाध्यापक व नोडल शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया । कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल,रविचन्द पांडेय,रमेश अग्रहरी व शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेश गौड़ तथा अभय सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया । मुख्य अतिथि ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें लगातार शिक्षा की गुणवत्ता के उत्तरोत्तर विकास पर जोर दे रही हैं जिससे सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालयों से बेहतर शिक्षा व सुविधा प्रदान कर मॉडल विद्यालय बनाने का काम कर रही है । खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, शौचालय, टाइलीकरण, शुद्ध पेयजल, बिजली,छात्रों हेतु ड्रेस आदि सुविधाएं मुहैय्या कराई गई हैं, यदि किसी विद्यालय में कायाकल्प से सम्बंधित कार्यों में शिक्षक व प्रधान के सामने कोई भी समस्याएं आती हैं तो उसका समाधान कराया जाएगा । खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने संगोष्ठी में कायाकल्प योजना द्वारा विद्यालयों को सुविधाओं से आच्छादित करने तथा 2026-27 तक परिषदीय विद्यालयों के कक्षा बच्चों को निपुण लक्ष्य प्राप्त कराते हुए समस्त विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने की बात कही । वहीं शिक्षकों के कर्तव्यों का बोध कराते हुए पैरामीटर के 19 बिंदुओं पर चर्चा किया और कहा कि विद्यालयों में सुविधाओं के विकास के साथ ही छात्रों के मन मस्तिष्क का समुचित विकास कराये जाने का निर्देश दिया । इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विष्णुदत्त शुक्ल,प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह यादव व सुरेश गोंड,उमाकांत शुक्ल,हृदय विकास पांडेय,मक्खन लाल,मोहम्मद इकबाल,रमेश अग्रहरी,राम अछैवर,राघवेंद्र उपाध्याय,राम रेखा चौधरी,शिव कुमार,सुदर्शन त्रिपाठी,दिनेश चौधरी,विनोद यादव,महेंद्र सिंह,बाबूराम चौधरी,गिरजेश,मारूफ खान,चन्द्रशेखर,अविराम उमराव,मो.असलम,खुर्शीद आलम,साधुशरण, वीरेंद्र गुप्ता,ऋषिराज मुनि,संजू चौधरी आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow