पत्नी व बेटे की हत्या,तलाश में पुलिस

Jul 15, 2024 - 00:43
 0  258
पत्नी व बेटे की हत्या,तलाश में पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

महराजगंज । जिले के बृजमनगंज थानान्तर्गत धानी बाजार में एक सिरफिरे व्यक्ति ने अपने 9 वर्षीय बेटे व पत्नी की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया । दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र मे हड़कंप मचा गया । ग्रामीणों ने बताया कि मनीष मिश्रा ने अपने 40 वर्षीय पत्नी विजयलक्ष्मी व 9 वर्षीय बेटे शौर्य मिश्रा ऊर्फ टुकटुक की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई । कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक एवं सीओ महराजगंज भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल मे जूट गये है। फिलहाल आरोपी पकड़ से दूर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow