समाजसेवी ने किया भगवान बुद्ध के भव्य मंदिर का शिलान्यास

Jun 25, 2025 - 11:13
 0  63
समाजसेवी ने किया भगवान बुद्ध के भव्य मंदिर का शिलान्यास

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम डड़वा पाण्डेय में समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने तथागत भगवानबुद्ध के भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया । मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, शांति और ज्ञान का प्रतीक है। उनके सिद्धांत आज भी मानवता को राह दिखा रहे हैं। इस मंदिर के निर्माण से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को भी नया आयाम मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध 29 वर्ष की उम्र में संसारिक जीवन त्याग दिया और तपस्या व ध्यान के माध्यम से 35 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्त कर भगवान बुद्ध बने l शिलान्यास के दौरान मनोज कुमार चौधरी के प्रतिनिधि छोटे नेता गिरजाशंकर गौड़ रहे उपस्थित l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow