चंडीगढ़ में बैजीपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बैजीपुर निवासी 28 वर्षीय युवक रमजान की हरियाणा व पंजाब प्रांत की राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार की शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई । देर शाम उसके मौत की सूचना पहुंचते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया । जानकारी के मुताबिक बैजीपुर निवासी रमजान पुत्र फेरू गांव के ही एक दोस्त के साथ चंडीगढ़ में रहकर जोमैटो कम्पनी में डिलीवरी बॉय का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । संजय गोंड ने फोन कर बताया कि शनिवार की शाम करीब 5 बजे डिलीवरी देने जा रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, रमजान के मौत की सूचना मिलते ही इलाके में मातम छा गया । मृतक अपने परिवार का अकेला व एक मात्र कमाऊ पूत था , बड़ी बहन का विवाह हो चुका है जबकि छोटी बहन अविवाहित है । मृतक अपने पीछे वृद्ध माँ व बहन को रोता बिलखता छोड़ गया ।
What's Your Reaction?

