विद्युत विभाग के अफसरों से सीयूजी नम्बर पर बातचीत...ना बाबा ना
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर - मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर के पीपीगंज पावर हाउस 33/11 केवी विधुत उपकेंद्र पर बिजली सप्लाई की समस्या को लेकर स्थानीय निवासी ने कर्मचारी को फोन किया लेकिन कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। ये तो महज बानगी है । पूरे विद्युत महकमे का हाल यही है , जिसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है । सीयूजी नम्बर पर बातचीत बहुत कम या ना के बराबर होने की जानकारी करने आई न्यूज़ यूपी के पत्रकार ने भी जनसमस्याओं को प्रकाशित करने के लिए जब सीयूजी नम्बर बात करना चाहा तो फोन नहीं उठा । जिससे विभाग का पक्ष नहीं मिल सका । इस तरह की लापरवाही से जनता मे आक्रोश है। वहीं पावर हाउस के उच्च अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने ने बताया कि इस मामले कि जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
What's Your Reaction?

