रसोई गैस के रिसाव से झुलसे पिता पुत्र की मौत

Apr 16, 2024 - 00:12
 0  425
रसोई गैस के रिसाव से झुलसे पिता पुत्र की मौत
रसोई गैस के रिसाव से झुलसे पिता पुत्र की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती - मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बरहुआ निवासी पिता पुत्र की गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान सातवें दिन मौत हो गई । एक ही वार्ड में भर्ती पिता पुत्र की एक घण्टे के भीतर हुई मौत की सूचना पर बरहुआ गांव में कोहराम मच गया और मृतक के स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे । जानकारी के मुताबिक बरहुआ निवासी हिमांचल यादव पुत्र पटेश्वरी यादव अपने 19 वर्षीय बेटे शिवा को साथ लेकर गुजरात के अहमदाबाद स्थित जामनगर इलाके में मेहनत मजदूरी का काम कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे । 8 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोज की तरह भोजन बनाने के लिए दोनों एक साथ किचन में गए जहां पहले से रसोई गैस के रिसाव के चलते गैस फैला हुआ था, जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाया कि कमरे में आग लग गया और दोनों बुरी तरह झुलस गए । पड़ोसियों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को पास के ही जामनगर स्थित गुरु गोविन्द सिंह गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया । जहां इलाज के पांचवें दिन हालत में सुधार न होता देख सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया । इस अस्पताल में इलाज के दौरान 14 अप्रैल दिन रविवार करीब 11:30 बजे शिवा ने दम तोड़ दिया तो वहीं उसी वार्ड में भर्ती उसके पिता हिमांचल ने भी करीब 12 बजे इस दुनिया से अलविदा कह गया । पिता पुत्र की असामयिक मृत्यु से इलाके में मातम छा गया। मृतक हिमांचल अपने पीछे पत्नी संगम व बेटी पूनम तथा बेटा रामबाबू को रोता बिलखता छोड़ गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow