भगवान के अवतरित होते ही हर तरफ बधाई रे बधाई
ज्ञान द्विवेदी INewsUP
कलवारी बस्ती । कलवारी क्षेत्र के सुभावपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग नाचने लगे। महिलाएं सोहर गीत और बधाई गीत गाने लगी। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय में हो गया । अयोध्या धाम से आए कथा व्यास पं0 विद्याधर भारद्वाज जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का मनमोहन वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भगवान श्री कृष्णा के वश में उन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि त्राहि मच गई तब कंस का नाश करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लिया। भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकी पंडाल में पहुंची तो श्रोताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पंडाल में उपस्थित लोग खुशियों से झूम उठे और फिर थिरकने लगे। कथा में मुख्य यजमान निगम नाथ उपाध्याय, यज्ञाचार्य कन्हैया शास्त्री, योगेन्द्र उपाध्याय, रविंद्र, अनुराग, अविनाश, दीपक, आदर्श, पूर्व प्रधान राजेंद्र उपाध्याय, कृष्ण चन्द यादव, रामशिव चौधरी, पांचू लाल मौर्या, प्रेमनाथ चौधरी, राकेश चौधरी, केदारनाथ चौधरी, दीनदयाल चौधरी, रामसुमेर चौधरी, रामसूरत गुप्ता, पुन्यवासी गुप्ता, गोपाल दूबे, नरेंद्र दूबे, रविंद्र दूबे, पंकज दूबे, अतुल, विपिन कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

