नदी में स्नान करने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत
अजमेर अली INewsUP
बस्ती । गीडा थानाक्षेत्र के गहासाड़ राप्ती नदी में स्नान करने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गीडा व चिलुआताल थाने की पुलिस टीम समेत ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक गीडा थानाक्षेत्र के गहासाड़ निवासी दिव्यांशु सिंह (15) पुत्र राजनारायण उर्फ नन्हे सिंह तथा घनश्याम नगरी (पिपरा) निवासी आर्यन शर्मा (16) पुत्र विनय शर्मा तथा सहजनवां थानाक्षेत्र के साहबगंज निवासी शिवम पासवान (15) पुत्र जयनाथ पासवान एक साथ तीनों 10वीं की परीक्षा दिए हैं । तीनों दोस्त चार दिन से राप्ती नदी में स्नान करने जा रहे थे। शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे तीनो दोस्त स्कूटी पर सवार होकर राप्ती नदी पर पहुंचे, स्कूटी खड़ा कर पीपा पुल से कूद कर स्रान कर रहे थे तथा पुल पर मौजूद कुछ छोटे बच्चे खड़े थे।
What's Your Reaction?

