मेडिकल छात्रों का अखिल भारतीय मंच है मेडिविजन आयाम-आशीष चंदेल
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बस्ती इकाई द्वारा शुक्रवार को महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मेडीविजन आयाम को लेकर विद्यार्थियों के मध्य चर्चा/परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित अभाविप के अखिल भारतीय मेडिविजन प्रमुख आशीष चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिविजन आयाम मेडिकल छात्रों का एक अखिल भारतीय मंच है। इसका उद्देश्य युवा चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी परेशानियों को व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह मंच भविष्य के डॉक्टरों को भारत में चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य देखभाल वितरण में सुधार के लिए सामूहिक रूप से भाग लेने के लिए सशक्त बनाने का प्रयास करता है। अभाविप प्रान्त सह-मन्त्री माधवेन्द्र तिवारी ने कहा कि अभाविप राष्ट्र पुनर्निर्माण और समाज निर्माण का दूसरा नाम है जो आज की युवा पीढ़ी में ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को प्रसारित कर रहा है। शिक्षा ज्ञान, विज्ञान और संस्कार से जुड़ी होनी चाहिए अभाविप युवाओं में नेतृत्व करने क्षमता को विकसित करता है। हमारा उद्देश्य नैदानिक अभ्यास में सहानुभूति पैदा करना है। हम न केवल मेडिकल स्नातकों को बल्कि अच्छे आत्मविश्वासी डॉक्टरों को विकसित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नैदानिक, व्यावसायिक और साथ ही सामाजिक विषयों पर कई कार्यशालाएं, वार्ता और सम्मेलन भी आयोजित करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. राजेश पांडेय , डॉ. विवेकानंद , डॉ. आनंद बिहारी, प्रांत सह मंत्री माधवेंद्र तिवारी, सूरज शुक्ला,अनुराग मिश्रा , रोहन सिंह उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

