मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट, कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर होगी कार्यवाही

Jun 24, 2025 - 16:19
Jun 24, 2025 - 16:38
 0  74
मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट, कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर होगी कार्यवाही

अजमेर अली INewsUP

ब्यूरो चीफ, गोरखपुर । मुहर्रम पूरे देश मे 26 जून से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन और आपके 72 साथियों के शहादत की याद में मनाया जाता है अल्लाह के नेक बंदे को याद किया जाता है मुहर्रम का महीना इस्लाम धर्म मे बहुत खास होता है मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए गोरखपुर का पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देश पर जनपद के सभी थानों पर इमाम चौक मुतवल्लियों पार्षदों बुद्धजीवियों धर्मगुरुओं और संभ्रान्त लोगो के साथ बैठक की जा रही है। थाना गोरखनाथ पर भी क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह और थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने एक संयुक्त बैठक कर सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देश के बारे में जानकारी दी गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 28 इमामबाड़ा है। थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने लोगो को संबोधित करते हुए कहाँ की जो पूर्व की परंपरा चली आ रही है उसी परंपरा के अनुरूप इस बार भी सभी लोग मुहर्रम का पर्व मनाएंगे नए स्थानों से कोई तहाजिया या जुलूस नही निकालेगा थाने पर जिस इमामबाड़ा का पूर्व में रिकॉर्ड है जो पूर्व में जुलूस या इमामबाड़ा पर तहाजिया रखते है उन्ही लोगो को परमिशन रहेगी किसी भी नई परंपरा की शुरुआत अगर कोई करता है तो उसपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने गोरखनाथ क्षेत्र की जनता से अपील की है कि आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ सभी लोग मुहर्रम के पर्व को मनाएंगे सभी लोग इस बात पर विशेष ध्यान देंगे भी कानून व्यवस्था खराब न होने पाए अगर किसी ने भी कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी पुलिस की नज़र हर एक व्यक्ति पर रहेगी त्योहार पर हुड़दंग करने वाले माहौल खराब करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो फौरन पुलिस से संपर्क करें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी फ़ोटो वीडियो पोस्ट न करे ऐसा कोई काम न करे जिससे किसी की भावना आहत हो सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नज़र बनी रहेगी। हिन्दू मुस्लिम एकता के अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी ने कहा कि मुहर्रम पर्व नही है मुहर्रम पर हम इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी को याद करते है हम गम का इजहार करते है कर्बला की जंग हम सबको के लिए एक सबक है कि इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने जालिम बादशाह यजीद के खिलाफ खड़े रहे पानी नहीं मिला फिर भी 72 के 72 कुर्बान हो गए सिर्फ कुरान को शरीयत को बचाने के लिए तो आज उनकी याद में हम जुलूस निकाले तो किसी भी धर्मावलंबी को तकलीफ ना हो और हम पैगाम दे की जालिम के खिलाफ कल भी खड़े थे और हम आज भी खड़े हैं शांति और प्यार और मोहब्बत के साथ दुनिया के हर मजहब के मानने वालों को एक संदेश देना है मोहर्रम के जुलूस का यही मकसद है कि इमामे हुसैन ने जालिम के हाथ पर अपना हाथ नहीं दिया और उनका समर्थन नहीं किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow