जालसाज ने आधार व पैन कार्ड पर फर्जी फोटो लगाकर बेच दी जमीन

Feb 21, 2024 - 13:00
 0  63
जालसाज ने आधार व पैन कार्ड पर फर्जी फोटो लगाकर बेच दी जमीन

सोमनाथ चौहान INewsUP

गोरखपुर । गीडा थाना क्षेत्र के हरैया निवासी एक व्यक्ति के आधार कार्ड और पेन कार्ड पर फर्जी फोटो लगाकर जालसाज ने उसकी भूमि का बैनामा कर दिया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सात लोगो के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के हरैया निवासी गुडडवा पुत्र राजबली जिनका आराजी संख्या 293 व 314 भूमि इनके नाम से दर्ज है। 12 दिसंबर 2023 को जालसाज ने इनके आधार कार्ड और पेन कार्ड पर फर्जी फोटो लगाकर 17 डिसमिल भूमि प्रतिभा सिंह पत्नी आनंद सिंह निवासी देवरिया गंगा जिला संत कबीर नगर के नाम बैनामा कर दिया। उसी कुटरचित कागजात से जालसाज ने उसी दिन आराजी संख्या 314 में 3 डिसमिल भूमि अमृता सिंह पत्नी अजीत कुमार सिंह के नाम से बैनामा किया। जिसमे दो गवाह भी है। पीड़ित ने एसएसपी से मिल कर न्याय की गुहार लगाया आदेश पर पुलिस ने आरोपी फर्जी गुडुवा, प्रतिभा सिंह, आनंद सिंह, अजीत कुमार सिंह, अमृता सिंह, सुरेश कुमार, सोनबरसा देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow